दीया एक महापर्व | lamp And the Lightning

मेरे तरफ से कोरोना वारियर्स के लिए एक धन्यवाद् अभियान, अपनी कविता के माध्यम से|
A tribute to the Corona Warriors

हिलमिलकर हम मिलजुलकर हम
आओ हम एक प्रण करते है
बुझे हुए और चिंतित मन को
रौशनी और किरणों से भर देते हैं|
हम संयुक्त है एक सम्बद्ध है
हर एक दृष्टि से वचनबद्ध है
हम दिया और बाती है (समस्त भारत),
एक दूसरे के सहभागी है|
पल पल करते चिंतन है,
आज और अभी से करते यह प्रण है |
जन जन के प्रतिपालक है,
खुद ही करते संचालन है
हमको जग सारा है अतिप्यारा
करते नहीं किसी के अधिकारों का हनन है
सनातन धर्म का करते मनन है |
करते तन मन से सबको नमन है
कण -कण में विधमान भवन है
गण-गण में और
खंड खंड में हम ज्योत जलाते
सारे जगत को सिखलाते
जनमानस प्रेम, पूंजी है
कर्म ही प्रधान कुंजी है
धर्म-कर्म के कथनी करनी में
जो अंतर नहीं पाते
वो महान योगी कहलाते|
हिलमिलकर हम मिलजुलकर हम
आओ हम एक प्रण करते है
बुझे हुए और चिंतित मन को
रौशनी और किरणों से भर देते हैं|

Comments

Popular posts from this blog

Life Cycle

अटल की अटल राह ( Atal ki Atal Raah )