कर्मचारी और नियोक्ता के बीच संबंध आचार बदल जाते है, विचार बदल जाते है, क्यूँ इस कदर कंपनी में लोगों के व्यावहार बदल जाते है| जब तक टिके है पाँव हमारे, सर पे बिठाए रखते है, नखरों को उठाएं रखते है, लेकिन ज्यों ही हमने त्यागपत्र सौंपा | माथे पे शिकन आ जाते है | फिर हम कौन और तुम कौन, अंतर का पता चल जाता है, ऐसी कहानी का कोई अंत नही, आज हमारी तो कल तेरी बारी है| हिम्मत नही हारा करते हैं क्युँकी उठना, दौड़ना , गिरना और भागना किसी का मोहताज़ नही है| रुकना हमको आता नही है| हर किसी को नज़दीकी फायदा देखने से पहले दूर का नुकसान सोचना आना चाहिए , क्योंकि आचार बदल जाते है, विचार बदल जाते है, क्यूँ इस कदर कंपनी में लोगों के व्यावहार बदल जाते है| पेशेवर -पेशेवर कहते -कहते जिंदगी के सदाचार (गुण) बदल जाते है, क्षणिक और बनावटी बातों का हवाला देकर सब उस पल से मुँह छुपाते हैं , क्युँकी आचार बदल जाते है, विचार बदल जाते है, क्यूँ इस कदर कंपनी में लोगों के व्यावहार बदल जाते है| क्या पंछियों की उड़ान को कोई रोक सका है, ...