सांप का दर्द | Pain of a snake
Snake Pain कल रात सपने में मुझे सांप ने काटा था या यूं कहो की जैसे उसने अपने दर्द को मुझ और सिर्फ मुझसे ही बांटा था। तो मैंने कहा ये बड़ी नाइंसाफ़ी है । हर जगह तुम मुझको डराते हो या यूं कहे तो काट काट खा जाते हो । और क्यों मुझ ही को काटना था। तेरा और मेरा क्या नाता था, तो उसने कहा की जीव जन्तु और कीट पतंगों का खून हमेशा ही पीया है सदियों से उनपे ही जिया है। इंसानी खून का कुछ दिनों से है चस्का लगा इसलिए तुझे आज ज़रा कसका लगा। ये ज़हर का जो मुझसे नाता है अनेकानेक एहसास करता है। कुछ भरा है अपने अंदर ऐसा महसूस हुआ जाता है । मैंने काटा नहीं है तुमको ऐ दोस्त अपने दर्द को तुमसे बांटा है। क्योंकि ये ज़हर भी मुझको बड़ा सताता है दिन रात शरीर में बढ़ता ही जाता है । ख़ाली न करुं तो चुभता है बड़ा मीठा सा दर्द दे। इसलिए दिन हो रात घूमना पड़ता है शिकार को स्वयं ही खोजना पड़ता है, विष फैलाना होता है कुशलता का प्रमाण खुद को देना पड़ता है । उसको अनोखी बातों का जब ना कोई अंत हुआ तो मैंने उसे दूर फेंकना चाहा लेकिन ये क्या एक और डंक ने मुझे छुआ । मैंने उसे कहा तुम मुझे माफ़ करो कोई तो मेरा इन्साफ करो। ये सांप ज...