ताले और चाभी की करुण कहानी -- Key and lock sad story
ताले ने कहा फिर चाभी से तू खोल ना मुझे इन हाथो से,तेरा एहसास ना हो मुझको , तेरी कमी ना मुझको खल जाये| बडी बेसब्री से रहता इन्तजार तेरा, खुश रहता हु जब तू है पास आता | पर इन दिनो हू मैं तुझसे डरा हुआ, तेरे एहसानों से मै तो लदा हुआ| हर वक़्त तू है पर्स / बैग मे पडा हुआ, कद मे तू है मुझसे बढ़ा हुआ, मुझे लटकाकर छोड देते है लोग ,पर तुझे साथ रखते, जैसे हो कोइ रोग | तेरा भाव है आजकल बढा हुआ, माना तेरे बिन अधूरा हू, इतने मे चाभी ने टोकते ही कहा, तू सुरक्षा का बडा साधन है| सदियो से हम दोनो का साथ का प्रचलन है | बिन एक दूजे के हम अधूरे है, सुख दुख के हम-तुम पूरक है | हम दोनो का रहा है साथ बडा ,हिलमिलकर घर\ दफ़्तर् कों बान्धे रखा इसलिये ना है कद, मेरा बढ़ा हुआ , ना दोहराना अब इन बातो को , - (तू खोल ना मुझे इन हाथो से | तू खोल ना मुझे इन हाथो से|